Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें राजधानी में आयोजित होगा Indian Idol 11 का ग्रैंड फिनाले, हिमेश रेशमिया,...

राजधानी में आयोजित होगा Indian Idol 11 का ग्रैंड फिनाले, हिमेश रेशमिया, विशाल ददलानी सहित सिंगर नेहा कक्कड़ होंगे शामिल…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मध्यप्रदेश सरकार की कमलनाथ सरकार को प्रदेश की ब्रांडिंग को लेकर बड़ी सफलता मिली है। दरसअल टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 का ग्रैंड फिनाले भोपाल में आयोजित किए जाने के प्रस्ताव पर सरकार ने मुहर लगा दी है। इस शो का प्रसारण मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग टीवी चैनल में किया जाएगा। फिलहाल सरकार ने प्रस्तवा पर मुहर लगाई है, लेकिन पर्यटन विभाग के टीवी चैनल के साथ जल्द ही करारा होगा।

मिली जानकारी के अनुसार इंडियन आइडल 11 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 20 फरवरी को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में होगा। इस मौके पर फाइनल के 15 प्रतियोगियों के साथ शो के जज हिमेश रेशमिया, म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी और सिंगर नेहा कक्कड़ भी शामिल होंगी।