Home मनोरंजन राजामौली की RRR में बिना फीस लिए काम करेंगे अजय देवगन

राजामौली की RRR में बिना फीस लिए काम करेंगे अजय देवगन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में काम करते नजर आएंगे. सूत्रों के अनुसार अजय इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं लेंगे. हालांकि फिल्म के निर्माता डीवीवी धन्या ने उन्हें पूरी फीस ऑफर की है, लेकिन उन्होंने फीस लेने से इनकार कर दिया है. उल्लेखनीय है कि अजय और राजामौली अच्छे दोस्त हैं. अजय और राजामौली की दोस्ती उस वक्त से है, जब उन्होंने ईगा पर काम किया था.

मालूम हो कि अजय ने फिल्म ईगा में हिंदी का एक छोटा सा वॉयस ओवर किया था. बाद में ईगा का एक हिंदी रीमेक भी बना जो साल 2012 में रिलीज हुआ था. जानकारी के मुताबिक अजय को ऑफर की गई फीस जूनियर एनटीआर और राम चरण की फीस के आसपास बताई जा रही है. अजय ने फीस लेने से मना कर दिया तो मेकर्स ने उन्हें वास्तविक फीस ऑफर की. इस पर अजय ने वह फीस भी नहीं ली.

अजय ने साफ कहा कि वह सिर्फ दोस्ती के लिए इस फिल्म में काम कर रहे हैं. फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में होंगे. आरआरआर के निर्माताओं ने रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है. यह फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज होगी. आरआरआर की टीम ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा फिल्म 8 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

हमें पता है कि इंतजार लंबा है लेकिन तब तक हम आपको अपडेट्स देते रहेंगे. आरआरआर को दुनिया भर में एक साथ दस भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में अजय देवगन के अलावा आलिया भट्ट भी अहम किरदार में होंगी. फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे. फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एसएस राजामौली की यह पहली फिल्म है.