Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 24 घंटे राज्य के कई हिस्सों में...

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 24 घंटे राज्य के कई हिस्सों में हो सकती है तेज बारिश…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

देश के कई हिस्सों में खराब मौसम के चलते बारिश ऩे ठिठुरन बढ़ा दी है। इस बीच मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।  पूर्वी मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 

जबलपुर, शहडोल संभाग सहित मंडला, जबलपुर दमोह में जमकर बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों काले बादल छाए हुए हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख बदलने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। नमी मिलने से बादल छाने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रफ दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक बनेगी।

इसी सिस्टम के चलते पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर से बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और गरज के साथ मध्यम वर्षा भी हो सकती है। वहीं तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।