Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें भाजपा सरकार ने एकसाथ 1615 उग्रवादियों से डलवाए हथियार, अब PM मोदी...

भाजपा सरकार ने एकसाथ 1615 उग्रवादियों से डलवाए हथियार, अब PM मोदी कर रहे रैली

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार पूर्वोत्तर राज्य असम के दौरे पर हैं। यहां पर वो कोकराझार में बोडो समझौते को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री दोपहर साढ़े बारह बजे एक रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री के स्वागत में जबरदस्त तैयारियां की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए कोकराझार तैयार है। पूरे शहर में मानो उत्सव का माहौल है। बीती रात असम का ये शहर लाखों दीये से ऐसे रौशन हुआ, मानो दीवाली आ गई हो। पीएम मोदी बोडो समझौते की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने कोकराझार आ रहे हैं। पीएम के स्वागत में जगह-जगह बड़े बैनर लगाए गए हैं। असम के विभिन्य जनजाति समूहों के कलाकार पीएम के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते नजर आए।

गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 27 जनवरी को बोडो समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। समझौते के दो दिन के भीतर नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के अलग-अलग गुटों के करीब 1615 उग्रवादी अपने हथियार डाल कर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। समझौते के तहत क्षेत्र के विकास के लिए करीब 1500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज रखा गया है।

नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद ये प्रधानमंत्री का पूर्वोत्तर का ये पहला दौरा है। गौरतलब है कि दिसंबर में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ पीएम मोदी गुवाहाटी में शिखर सम्मेलन करने वाले थे, लेकिन सीएए विरोधी आंदोलनों की वजह से पीएम का दौरा रद्द हो गया।

बोडोलैंड टेरिटोरियल एरिया डिस्ट्रिक्स जिलों- कोकराझार, बक्सा, उदलगुड़ी और चिरांग और पूरे असम के चार लाख से ज्यादा लोगों के इस कार्यक्रम में शिरकत करने की उम्मीद है।