Home छत्तीसगढ़ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बयान, बोले – बढ़ाई जाएगी धान खरीदी...

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बयान, बोले – बढ़ाई जाएगी धान खरीदी की अंतिम तारीख…

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

प्रदेश में धान खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाए जाने का संकेत मंत्री अमरजीत भगत ने दिया है। मंदिर हसौद धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान मंत्री ने कहा कि किसानों के हित में धान खरीदी को लेकर आज कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में धान खरीदी की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। वहीं बारिश की वजह से पिछले 4 दिनों से धान खरीदी पूरी तरह से प्रभावित है।

इसके अलावा प्रदेश सरकार को धान खरीदी केंद्रों में अव्यस्था की भी शिकायत मिली है। कई जगहों में धान खुले में पड़े हैं। बारिश के चलते धान भीग गए हैं। प्रदेश के महासमुंद, कवर्धा, रायगढ़ में बारिश के कारण धान के भीगने की खबर है। वहीं खराब मौसम के कारण धान खरीदी पूरी तरह से प्रभावित है।

रायपुर ​जिले के मंदिर हसौद धान खरीदी केंद्र की जानकारी लेने पहुंचे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने जाने की बात कही। मंत्री ने कहा कि आज होने वाले कैबिनेट की बैठक में फैसला होगा। वहीं मंत्री ने लापरवाही को लेकर कहा कि शिकायतों की जांच की जाएगी। इसमें अगर संबंधित अधिकारी के खिलाफ लापरवाही उजागर होता है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मंत्री ने अब तक हुई धान खरीदी की जानकारी ली।

मंत्री के साथ खाद्य सचिव कमलप्रीत सिंह व मारफेड के प्रबंध निदेशक भी मौजूद रहे। मंत्री ने धान की सुरक्षा करने के कड़े निर्देश दिए हैं।