Home समाचार अलका लांबा ने दिल्‍ली चुनाव की पहली ‘थप्‍पड़बाजी’, AAP कार्यकर्ता को जड़ा...

अलका लांबा ने दिल्‍ली चुनाव की पहली ‘थप्‍पड़बाजी’, AAP कार्यकर्ता को जड़ा तमाचा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

 दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए शनिवार को मतदान के बीच चांदनी चौक में कांग्रेस प्रत्‍याशी अलका लांबा इतनी गुस्‍सा गईं कि उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता को जोरदार थप्‍पड़ मारने की कोशिश की. हालांकि कार्यकर्ता समय रहते पीछे हट गया.

दरअसल, दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा चांदनी चौक के मजनू के टीले के मतदान केंद्र 126 से 133 पर पहुंची थीं. यहां किसी बात को लेकर वह एक आप कार्यकर्ता पर गुस्‍सा हो गईं और उन्‍होंने उसे थप्पड़ मारने की कोशिश की.

दरअसल, आप के एक कार्यकर्ता ने अलका लांबा पर कुछ आपत्तिजनक टिप्‍पणी की, जिसके बाद वह इससे नाराज हो गईं और उन्‍होंने उसे थप्‍पड़ मारने की कोशिश की. अलका ने भी उक्‍त कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्‍पणी भी की. इसके बाद कांग्रेस और अलका के समर्थक उस आप कार्यकर्ता पर भड़क गए. पुलिस ने समय रहते बीच-बचाव किया और आप कार्यकर्ता को बचाया.