Home छत्तीसगढ़ रमन सिंह के बयान पर विकास तिवारी का पलटवार, कहा- शायद आप...

रमन सिंह के बयान पर विकास तिवारी का पलटवार, कहा- शायद आप भूल गए हैं नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में एक बार फिर जुबनी जंग का दौर शुरू हो गया है। जुबानी जंग की इस कड़ी में कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने पूर्व सीएम रमन सिंह के बयानों पर करारा जवाब दिया है। रमन सिंह के बयान पर तंज कसते हुए विकास तिवारी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह महीने भर पहले छत्तीसगढ़ राज्य में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव के रिजल्ट को भूल गए हैं। प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को एक भी निकायों में सफलता नहीं मिली थी, जबकि कांग्रेस ने हर निकाय में अपनी सरकार बनाई है। उन्होंने यह भी कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव रमन सिंह के नेतृत्व में और उनके ही पोस्टरबॉय की छवि के बल पर लड़े गए थे।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने से पहले पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने दावा करते हुए कहा था कि दिल्ली कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के सामने आत्मसमर्पण कर देने की बात की थी। उन्होंने भाजपा को प्रचंड बुहमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने की भी बात कही थी।

प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने पूरी भारतीय जनता पार्टी ने आत्मसमर्पण कर दिया था। यह बात डॉ रमन सिंह के बयान से स्पष्ट हो जाता है। अपने शासन के 15 साल अनवरत प्रदेश को गर्त में पहुंचाने वाले मुखिया के मुंह से सही बात अनायास ही सही निकल ही गई। सालभर भर के कार्यकाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे प्रदेश के लोगों का दिल जीता, विश्वास बनाया और निकाय चुनाव में शून्य से भारतीय जनता पार्टी को आउट कर दिया। इसका कारण यह था कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में लगातार भाजपा सरकार द्वारा किए गए कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार से जनता पीड़ित और प्रताड़ित थी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को बताना चाहिए कि क्या निकाय चुनाव में भाजपा की प्रदेश इकाई ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगे आत्मसमर्पण कर दिया था?भाजपा के शून्य परिणाम के जवाबदेही अभी तक किसी ने क्यों नही ली है?