Home समाचार महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, उद्धव सरकार ने दिया सप्ताह में...

महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, उद्धव सरकार ने दिया सप्ताह में 2 छुट्टियों का तोहफा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने बुधवार को राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों का बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया कि अब से राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को सप्ताह में दो छुट्टियां दी जाएंगी। इसका मतलब यह हुआ कि अब राज्य के सरकारी नौकर एक हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही काम करेंगे। सरकार के इस ऐलान से सभी विभागों के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

बता दें कि बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 5 दिन काम को मंजूरी दे दी है। यह फैसला महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में लिया गया और यह 29 फरवरी से लागू होगा। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को वर्तमान में हर महीने दूसरा और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती थी।