Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें रेलवे ब्रिज हादसे पर शोभा ओझा का बड़ा बयान, कहा- प्रबंधन की...

रेलवे ब्रिज हादसे पर शोभा ओझा का बड़ा बयान, कहा- प्रबंधन की लापरवाही के चलते हुआ हादसा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को रेलवे ब्रिज ढहने से 10-15 लोग घायल हो गए थे। वहीं, 5 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा ​बयान दिया है। शोभा ओझा ने कहा है कि हादसा रेलवे प्रबंधन की लापरवाही के चलते हुआ है।

शोभा ओझा ने आगे कहा कि रेलवे के वेंडरों ने कई बार रेलवे से शिकायत किया था कि ब्रिज हिल रहा है, लेकिन रेलवे ने ध्यान नहीं दिया। इसी के चलते यह हादसा हुआ है। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भी करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि शर्मनाक तो यह है पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोई संवेदनाएं नहीं है। अभी तक केंद्र सरकार एक कोई मुआवजा नहीं आया है।  केंद्र सरकार से कोई मुआवजा घोषित नहीं किया गया।

गुरुवार को भी भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ थी, यात्री अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म का रुख कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर 3 पर बने फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा एकाएक गिर गया, साथ में ब्रिज में चल रहे यात्री भी नीचे गिर गए। हादसे के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, वेंडर और ऑटो चालकों ने घायल यात्रियों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें एक प्रायवेट अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।