Home छत्तीसगढ़ महासमुंद से उषा, धमतरी से कांति, बालोद से सोनादेवी, बिलासपुर से जितेंद्र...

महासमुंद से उषा, धमतरी से कांति, बालोद से सोनादेवी, बिलासपुर से जितेंद्र व रायगढ़ से निराकार होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

राज्य की सभी जिला पंचायतों में शुक्रवार काे अध्यक्ष का चुनाव होगा। गैरदलीय आधार पर हो रहे चुनाव में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण ज्यादातर जिलों में कांग्रेस से अध्यक्ष चुने जाने के संकेत हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने 27 जिलों में से 20 से अधिक जिला पंचायतों में अपनी जीत के लिए गोलबंदी कर ली है। इनमें कुछ जिला पंचायतों में की स्पष्ट जीत तय है। राज्य में बलरामपुर जिले में भाजपा ने एकतरफा बढ़त ले रखी है। वहां पर पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम की बेटी निशा नेताम का अध्यक्ष बनना तय है। बताते हैं कि वहां पर 14 में 12 सीटों पर भाजपा समर्थित सदस्य चुने गए हैं। बाकी सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच खींचतान चल रही है। इनमें रायपुर की सबसे प्रतिष्ठापूर्ण सीट भी है। हालांकि रायपुर में कांग्रेस की बढ़त तय मानी जा रही है फिर भी देर रात तक जिला पंचायत सदस्यों की जोड़-तोड़ चलती रही। इसी के चलते दो जिला पंचायत सदस्य को कांग्रेस के खेमे में शामिल कर लिया गया। वैसे रायपुर से डोमेश्वरी वर्मा और अनिता साहू के बीच बराबरी का मुकाबला है। इनमें से किसी एक को ही अध्यक्ष का ताज मिलेगा।  


इसी तरह अन्य सीटों पर भी मुकाबला हो रहा है। सत्ताधारी दल को नगरीय निकाय की तरह ही जिला पंचायत चुनाव में भी बढ़त मिली है। फिर भी बस्तर, कोरिया, राजनांदगांव, कवर्धा में कांग्रेस को अधिक मेहनत करनी पड़ रही है। इस कारण यहां देर रात तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।  यहां अंतिम क्षणों तक खींचतान के आसार दिख रहे हैं। 

इनके अध्यक्ष बनने के संकेत
 

जिला पंचायत    अध्यक्ष    समर्थक दल
 
नारायणपुर   श्यामबती नेताम    कांग्रेस
 
महासमंुद    ऊषा पटेल   …
 
सुकमा    हरीश कवासी लखमा   …
 
बिलासपुर   जितेंद्र पांडेय    
 
रायगढ़    निराकार पटेल   …
 
बालोद    सोनादेवी देशलहरा   …
 
धमतरी    कांति सोनवानी    
 
बलरामपुर    निशा नेताम   भाजपा

इन जिलों में दो नाम का पैनल
 

रायपुर    डोमेश्वरी वर्मा, अनिता साहू
 
कोरबा    कमला राठिया, शिवकला कंवर
 
सूरजपुर    शशि सिंह, उषा सिंह
 
सरगुजा    मधु सिंह, अनिमा केरकेट्‌टा
 
गरियाबंद    स्मृति ठाकुर, लक्ष्मी साहू
 
बेमेतरा    प्रज्ञा निर्वाणी, पुष्पा साहू 
 
दुर्ग    शालिनी यादव, योगिता चंद्राकर
 
बीजापुर    शंकर पुड़ियाम, नीना रावतिया