Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें महिला एवं बाल विकास मंत्री ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को...

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरूआत, नई योजनाओं की दी जानकारी…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मध्यप्रदेश की महिला एवं विकास मंत्री इमारती देवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विभाग के कामों को जनता से साझा किया। इस दौरान सबसे पहले पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इमारती देवी ने विभाग की आगामी योजनों का जारी किया।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए विशेश योजना चलाई जाएगी और उन्हों सुपोषित किया जाएगा। इस योजना के तहत स्वास्थ्य जांच भी किया जाएगा। हितग्राही मूलक योजनाओं से जोड़ने के लिए पोषक मित्र के रूप में लोगों को गोद दिया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि विभाग हर दिन तीन भवनों का लोकार्पण करेगी। बाल शिक्षा केन्द्र सीजन 2 की शुरूआत की जाएगी, जिसमे 800 नवीन बाल शिक्षा केन्द्र शुरू किए जाएंगे। पुराने 313 बाल शिक्षा केंद्रों का उन्ननयन लेवल-2 के लिए किया जाएगा। स्वाद पोषण एवं स्वास्थ्य कार्यकम की शुरुआत की जाएगी। कार्यकम में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध भोजन सामग्री से स्वादिष्ट न्यूट्रिन्स भोजन बनाने की प्रतियोगिता आयोजिय किया जाएगा। इसके साथ ही उड़ान-2020 की शुरूआत की जाएगी।