Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें पुलिस ने MBA छात्रा से गैंगरेप मामले में किया बड़ा खुलासा, जानकर...

पुलिस ने MBA छात्रा से गैंगरेप मामले में किया बड़ा खुलासा, जानकर चौंक जाएंगे आप…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मेरठः उत्‍तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से MBA की छात्रा के अपहरण व गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। IG मेरठ प्रवीण कुमार ने बताया कि अभी तक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उनके मुताबिक़ गैंगरेप/रेप व अपहरण की घटना नहीं पाई गई है।

लड़की अपनी मर्जी से दोस्त संग गई थी घूमने
IG ने बताया कि जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि लड़की अपनी मर्जी से अपने बचपन के दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से घूमने गई थी। घूमने के दौरान वह बाइक से गिर गई और घायल हो गई।

मेडिकल चेकअप में रेप की पुष्टि नहीं
बता दें कि लड़की का मेडिकल भी कराया गया, जिसमें रेप की या गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं जिस घर से लड़की को बरामद किया गया है, वहां महिलाएं भी मौजूद थीं, जो घायल लड़की का उपचार कर रही थीं।

परिजनों को पता था कि कहां है लड़की
दरअसल जब लड़की के परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें पता है कि लड़की कहां पर होगी। पुलिस को अपने साथ लेकर सीधे स्याना थाना क्षेत्र में लड़के के आवास पर पहुंचे, यहां से लड़की को बरामद किया गया। वह घायल अवस्था में थी और लड़का वहां से ग़ायब था। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वह अब ठीक है। आगे की जांच के लिए लड़के की तलाश की जा रही है।

4 लोगों पर दर्ज करवाया था अपहरण और गैंगरेप का मुकदमा
बता दें कि इस मामले को लेकर 4 लोगों पर अपहरण और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप यह था कि मेरठ से गढ़ मुक्तेश्वर जाते समय छात्रा का लिफ्ट देने के नाम पर अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित छात्रा को गंभीर हालत में मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार छात्रा गढ़ मुक्तेश्वर की रहने वाली है। 13 फरवरी को वो मेरठ से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बस खराब हो गई, जिसके बाद लिफ्ट देने के बहाने कुछ छात्रों ने उसे अगवा कर लिया और स्याना क्षेत्र ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों द्वारा छात्रा की जमकर पिटाई भी की गई।