Home छत्तीसगढ़ आधे शहर को कल नहीं मिलेगा पानी, नगर निगम ने किया अलर्ट,...

आधे शहर को कल नहीं मिलेगा पानी, नगर निगम ने किया अलर्ट, 19 टंकियां खाली…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

राजधानी वासियों को कल शाम पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल शहर की 34 में 19 टंकियों में कल पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। जिसके चलते आधे शहर में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित रहेगी।


नगर निगम प्रशासन खारुन स्थित 150 एमएलडी इंटेकवेल में नया मोटर लगाएगी। जिसके चलते शहर में जलापू्र्ति प्रभावित होगी। हालांकि निगम प्रशासन ने दावा किया है कि मंगलवार शाम को ही लोगों को तकलीफें हो सकती है। इसके बाद बुधवार सुबह पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी।


इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
शहर के भाठागांव, चंगोराभाठा, कुषालपुर, डीडी नगर, ईदगाह भाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी सहित अन्य इलाके हैं जहां मंगलवार शाम पानी की आपूर्ति नहीं होगी।