Home समाचार उग्र किसानों ने किया नेशनल हाइवे जाम, धान खरीदी केंद्रों में बारदानों...

उग्र किसानों ने किया नेशनल हाइवे जाम, धान खरीदी केंद्रों में बारदानों का टोटा, लेकिन एंबुलेंस को दिया रास्ता…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

धान संग्रहण केंद्रों में बारदाना नहीं होने के चलते एक बार फिर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। नाराज किसानों ने फिर एक बार राष्ट्रीय राजमार्ग को 30 जाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि, किसानों ने केशकाल के बहीगांव के पास प्रर्दशन किया है। चक्काजाम चलते सडक पर दोनों ओर से वाहनों की कतार लग गई है।

मिली जनकारी के अनुसार कोंडागांव इलाके धान खरीदी केंद्रों में अब तक किसानों के लिए बारदाना उपलब्ध नहीं कराया है, जिसकी वजह से लगभग 40 से अधिक धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी रूक गई है। धान खरीदी रूकने से किसानों की समस्या बढ़ गई है। वहीं, किसानों का कहना है कि धान खरीदी की तारिख तो बढ़ा दी गई है, लेकिन किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

बारदाना नहीं मिलने से नाराज किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 जाम कर दिया है, जिससे वाहनों की कतार लगी है। दोपहर 1:00 बजे से अब तक चक्का जाम जारी है। चक्का जाम की स्थिति को देख तत्काल कोंडागांव एसपी सुजीत सिंह, एसडीएम दीनदयाल मंडावी और तहसीलदार राकेश साहू मौके पर पहुंचे। यहां सभी अधिकारियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उग्र किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। किसानों का कहना है जब तक शासन के मंत्री व प्रशासन के उच्च अधिकारी लिखित में 15 दिन का समय के साथ-साथ तुरंत बारदाना उपलब्ध कराकर धान खरीदी शुरू नहीं करवाया जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

एंबुलेंस के लिए किसान खोल रहे हैं रास्ता
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में धान खरीदी नहीं होने के चलते पिछले 2 घंटों से चक्का जाम किए हैं। इस दौरान किसानों ने किसी भी दो पहिया ,चार पहिया, सवारी बस, ट्रक को भी जाने नहीं दिया। इसी बीच एक एंबुलेंस रास्ते से गुजरा, जिसे उग्र किसानों ने दरियादिली दिखाते हुए एंबुलेंस को रास्ता दिया।

मार्ग किया डायवर्ट
जाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोंडागांव से होकर जाने वाली इस मार्ग को नारायणपुर की ओर से डायवर्ट कर दिया गया है। जिससे वाहन अब नारायणपुर की ओर से होते हुए कोंडागांव की ओर जा रहें हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।