Home समाचार अमिताभ बच्चन से मौत से लड़ रहे अ‍मर सिंह ने मांगी माफी,...

अमिताभ बच्चन से मौत से लड़ रहे अ‍मर सिंह ने मांगी माफी, ट्वीट कर दीं बच्चन परिवार को दुआएं…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

गंभीर अवस्था में अपना इलाज करा रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बच्चन परिवार और अमिताभ बच्चन से क्षमायाचना की है। अमर सिंह ने कहा कि अस्पताल के बेड पर पड़ा जब मैं जिंदगी और मौत से लड़ रहा हूं, तब मुझे अपने बयान को लेकर पछतावा है। वीडियो जारी करते हुए सिंह ने कहा कि संबंधों में इतनी कड़वाहट के बावजूद यदि अमिताभ बच्चन उन्हें जन्मदिवस पर, उनके पिता की पुण्यतिथि पर शुभकामनाओं का संदेश देते हैं तो मुझे भी अपने बयान पर खेद प्रकट कर देना चाहिए। बता दें कि अमर सिंह का बीते कुछ सालों से किडनी संबंधित बीमारी के चलते अस्पताल में रेगुलर इलाज चल रहा है।

अमर सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘आज मेरे पिता की पुण्यतिथि है और इसे लेकर मुझे अमिताभ बच्चन जी से संदेश मिला। जीवन के इस पड़ाव पर जब मैं जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहा हूं मुझे अमित जी और उनके परिवार के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया के लिए खेद है। ईश्वर उन सभी को आशीर्वाद दें।’

बच्चन परिवार से माफी मांगते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने अनावश्यक रूप से ज्यादा उग्रता दिखाई। मैं जिंदगी और मौत की चुनौती से गुजर रहा हूं। मुझे लगता है कि सार्वजनिक रूप से, वे उम्र में मुझसे बड़े हैं उनके प्रति नरमी रखनी चाहिए थी। जो कटु वचन मैंने बोले हैं उनके लिए खेद भी प्रकट कर देना चाहिए। मेरे मन में कटुता और नफरत से ज्यादा उनके व्यवहार के प्रति निराशा रही लेकिन उनके मन में न तो निराशा है और न ही कटुता।’