Home छत्तीसगढ़ कवर्धा में ट्रक को घेरा, बारदाना नहीं होने से धान खरीदी ठप,...

कवर्धा में ट्रक को घेरा, बारदाना नहीं होने से धान खरीदी ठप, भड़के किसानों ने किया चक्काजाम…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

कवर्धा। बारदाना की कमी के चलते धान खरीदी प्रभावित हुई है। इससे परेशान किसानों ने आज प्रदर्शन किया है। प्रदेश के बेमेतरा के किसान एक ओर जहां सड़क पर चक्काजाम कर दिया तो वहीं दूसरी ओर कवर्धा के किसानों ने बारदाना से भरे एक ट्रक को घेर लिया।


हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया। इधर बेमेतरा में आज बारदाना नहीं मिलने से भड़के किसानों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नवागांव कला-छिरहा चौक के पास किसान सड़क पर बैठ गए।

प्रदर्शन की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। वहीं अभी किसानों को शांत कराया जा रहा है। वहीं कवर्धा के पांडातराई थाना के ग्राम रैतापारा में बीती रात 1500 बोरा बारदाना छोड़ने पहुंचे एक ट्रक को किसानों ने घेर लिया।

किसानों की मांग है कि सभी किसानों के लिए बारदाना छोड़े। इसके बाद ही ट्रक को छोड़ा जाएगा। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

बैकुंठपुर में भी किसानों ने किया चक्काजाम

धान खरीदी क्रेंद में टोकन नहीं मिलने से किसानों ने चक्काजाम जाम कर दिया। जनकपुर के माडीसरई धान खरीदी क्रेंद में बीते कुछ दिनों से किसानों को टोकन नहीं दिया जा रहा था। वहीं धान खरीदी केंद्र में कर्मचारी नहीं आ रहे थे। आज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। चक्काजाम कर किसानों ने धान खरीदी में बरती जा रही लापरवाही को बताया है।