Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें बिहार में फिर से नीतीश जीतेंगे या नहीं, इस तारीख को होने...

बिहार में फिर से नीतीश जीतेंगे या नहीं, इस तारीख को होने वाला है फैसला…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

आगमी बिहार विधानसभा चुनावों का जल्द ही लिटमस टेस्ट होने जा रहा है। बिहार में त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त हुए पदों के लिए इस वर्ष 18 मार्च को उप चुनाव कराया जाएगा। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव डॉ. दीपक प्रसाद ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। डॉ. प्रसाद ने बताया कि पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों एवं ग्राम कचहरी के रिक्त पदों पर 18 मार्च 2020 को उप चुनाव का मतदान सम्पन्न कराने एवं इसके लिए 19 फरवरी को को अधिसूचना जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव डॉ. दीपक प्रसाद ने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रसिद्ध क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर वक्ता स्व. रामविलास शर्मा की जयंती प्रत्येक वर्ष 22 फरवरी को राजकीय समारोह के रूप में मनाये जाने की स्वीकृति दी गई है। डॉ. प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं बिहार न्यायिक सेवा के पदाधिकारियों के मासिक वेतन से लिये गए गृह निर्माण अग्रिम, मोटरसाईकिल अग्रिम, मोटरकार अग्रिम एवं कम्प्यूटर अग्रिम की मासिक किस्तों की कटौती सीएफएमएस प्रणाली के तहत नहीं करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है।

प्रधान सचिव ने बताया कि होमियोपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कबीराधाप (सलखुआ), सहरसा के राजकुमार ठाकुर, पूर्णिया रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पैक टोला, अररिया के चिकित्सा पदाधिकारी अशोक सिन्हा और सासाराम के तत्कालीन भूमि सुधार उप समाहर्ता ओम प्रकाश को अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में सेवा से बर्खास्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

डॉ. प्रसाद ने बताया कि पटना सिटी के माल सलामी में सामुदायिक हाल बनाने के लिए 88 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना के तहत दरभंगा जिला के केवटी प्रखंड में 560 आवासन क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण (पांच वर्षों के रख-रखाव सहित) के लिए अनुमोदित प्राक्कलन राशि 56 करोड़ 99 लाख 38 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि बैठक में कुल 11 प्रस्ताव मंजूरी किए गए हैं।