Home जानिए CAA पर बोले एक्टर गोविंदा – तुझको मिर्ची लगी तो…

CAA पर बोले एक्टर गोविंदा – तुझको मिर्ची लगी तो…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

एक्टर गोविंदा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं. गोविंदा मंगलवार को मध्य-प्रदेश के खरगोन में आयोजित मेले में पहुंचे. यहां उन्होंने डांस भी किया. साथ ही उन्होंने आईफा अवार्ड और CAA (नागरिकता संशोधन एक्ट) को लेकर अपनी बात रखी.

CAA पर क्या है गोविंदा की राय?

CAA के समर्थन में स्टार्स के आने को लेकर गोविंदा ने पहले तो प्रतिक्रिया देने से इनकार किया. उन्होंने कहा- मैं कुछ नहीं बोलूंगा, मैं राजनीति छोड़ चुका हूं, मैं कुछ बोलूंगा तो वैसा ही होगा “तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं”.

इंदौर में होने वाले आईफा अवार्ड्स को लेकर गोविंदा ने कहा- ‘मध्य प्रदेश हिंदुस्तान का दिल है और फिल्म लाइन दिल से निकली आवाज है जो पूरी दुनिया तक पहुंचती है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं ये कामयाब हो. नर्मदा मैया का हमेशा आशीर्वाद रहा है.’

गोविंदा ने कहा- मुझे पता चला है स्वच्छता को लेकर खरगोन सेकंड नंबर पर है. मैं समझता हूं फर्स्ट नंबर, सेकंड नंबर कुछ नहीं होता है हमारा शहर सख्त होना चाहिए. बता दें कि मेले में गोविंदा को देखने के लिए करीब 2 लाख लोग आए.

गोविंदा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की पिछली रिलीज रंगीला राजा थी. जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. इन दिनों गोविंदा के पास अच्छी और बड़े बैनर की फिल्में नहीं हैं. इसके अलावा गोविंदा को कई रियलिटी शो में गेस्ट के तौर पर देखा गया है.