Home छत्तीसगढ़ मुंगेली में जिला अस्पताल से निजी अस्पतालों तक ‘रेफर’ का खेल? The...

मुंगेली में जिला अस्पताल से निजी अस्पतालों तक ‘रेफर’ का खेल? The Bharat 24 News करेगा बड़ा खुलासा

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली 

में जिला अस्पताल से निजी अस्पतालों तक ‘रेफर’ का खेल? The Bharat 24 News करेगा बड़ा खुलासा

जिला अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजे जाने के कथित खेल को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। The Bharat 24 News की टीम ने जिला अस्पताल परिसर में कई घंटे तक रहकर गतिविधियों का अवलोकन किया और इस दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आने का दावा किया है, जिनकी विस्तृत पड़ताल के बाद जल्द ही विशेष खुलासा प्रकाशित किया जाएगा।

टीम की पड़ताल के दौरान कुछ मरीजों और उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि गंभीर स्थिति का भय दिखाकर उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती होने की सलाह दी जाती है। आरोप यह भी है कि कुछ निजी एंबुलेंस चालक मरीजों और उनके परिजनों पर दबाव बनाते हैं और सीधे निजी अस्पताल ले जाने का प्रयास करते हैं।

नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर एक मरीज के परिजन ने दावा किया कि, “यह पूरा खेल कुछ डॉक्टरों, निजी एंबुलेंस चालकों और निजी अस्पतालों की मिलीभगत से संचालित होता है। मरीज को डराकर निजी अस्पताल ले जाया जाता है, जहां इलाज के नाम पर भारी खर्च करना पड़ता है।”

 

यदि ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला केवल कमीशनखोरी तक सीमित नहीं बल्कि मरीजों के जीवन, चिकित्सा नैतिकता और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।

 

वही विश्वास सूत्रों के प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ शासकीय डॉक्टर निजी अस्पतालो पर अपना सेवा दे रहे हैं इस पर भी जल्द हमारी टीम खुलासा करेगी जहां शासकीय अस्पतालों का मरीजों को निजी अस्पतालो में रिफर करने का खेल

 

 

इस पूरे मामले में अब लोगों की नजर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और संबंधित जांच एजेंसियों पर है कि वे इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाते हैं या नहीं।