Home छत्तीसगढ़ शिक्षक दिवस पर दीपक सिंह ठाकुर ने दी शुभकामनाएं, आदि ट्रेडमार्ट की...

शिक्षक दिवस पर दीपक सिंह ठाकुर ने दी शुभकामनाएं, आदि ट्रेडमार्ट की सेवाओं की भी दी जानकारी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

शिक्षक दिवस पर दीपक सिंह ठाकुर ने दी शुभकामनाएं, आदि ट्रेडमार्ट की सेवाओं की भी दी जानकारी

 

मुंगेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर आदि ट्रेडमार्ट, मुंगेली के संचालक/प्रतिनिधि दीपक सिंह ठाकुर ने जिले के समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव होते हैं। वे विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। शिक्षक दिवस ऐसे सभी गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

 

इस अवसर पर उन्होंने आदि ट्रेडमार्ट, मुंगेली द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी भी साझा की। आदि ट्रेडमार्ट के माध्यम से ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन, ट्रेडमार्क से संबंधित सलाह एवं अन्य बौद्धिक संपदा अधिकारों से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। व्यवसायियों एवं उद्यमियों को अपने ब्रांड, नाम और पहचान को सुरक्षित रखने के लिए ट्रेडमार्ट संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।

 

उन्होंने कहा कि आज के समय में व्यापार एवं व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने के साथ-साथ ब्रांड की कानूनी सुरक्षा भी बेहद महत्वपूर्ण है। आदि ट्रेडमार्क का उद्देश्य लोगों एवं व्यवसायियों को ट्रेडमार्क से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

 

दीपक सिंह ठाकुर ने सभी शिक्षकों के स्वस्थ, सुखी एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए कहा कि गुरुजनों का सम्मान हमारी संस्कृति और समाज की मजबूत परंपरा है।