Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं...

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सक्ती : कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त

 

 

 

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण और भौतिक सत्यापन

सक्ती, 4 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आदेश जारी कर

जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए जिले के सभी अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी सहित राजस्व अमला को फिल्ड स्तर पर सर्वेक्षण कार्य का स्थल निरीक्षण और भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य के लिए जिले में राजस्व अधिकारियों को जिला स्तर, अनुभाग स्तर, तहसील स्तर, राजस्व निरीक्षक मंडल अंतर्गत संबंधित क्षेत्रों का सत्यापन करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि शासन की प्राथमिकता वाले डिजिटल क्रॉप सर्वे Digital Crop Survey (DCS) कार्य आगामी धान खरीदी व्यवस्था से बहुत ही महत्वपूर्ण संबंध रखता है। अतः यह आवश्यक है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे Crop Survey (DCS) का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो साथ ही सही गुणवत्तापूर्ण एवं वास्तविक फसल स्थिति के अनुरूप हो। कलेक्टर ने कहा है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) में दर्ज फसल एवं रकबा संबंधी विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति रहने पर आगामी धान खरीदी के समय जिले के किसानो को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। ऐसी स्थिति किसी भी स्तर पर उत्पन्न न हो, इसके लिए  डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता के साथ भौतिक सत्यापन करते हुए सतत निगरानी सुनिश्चित किए जाए।

जारी आदेश के तहत अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के. एस. पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रितेश राजपूत को जिला अंतर्गत आबंटित क्षेत्र के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम डभरा श्री विनय कश्यप एवं एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेन्द्र पटेल को अनुविभाग अंतर्गत निर्धारित आबंटित क्षेत्र के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार तहसीलदार श्री लीलाधार चंद्रा, नायब तहसीलदार श्री पद्मलोचन पटेल, नायब तहसीलदार सुश्री जागृति आनंद, तहसीलदार श्री विद्याभूषण साव, तहसीलदार श्रीमती गरिमा मनहर, तहसीलदार श्री सिद्धार्थ अनंत, तहसीलदार श्री लक्ष्मी कांत कोरी, तहसीलदार श्रीमती बिसाहिन चौहान, तहसीलदार श्री मनमोहन प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार श्री आशीष कुमार पटेल एवं तहसीलदार श्री संजय मिज को तहसील अंतर्गत निर्धारित क्षेत्र के सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजस्व निरीक्षक को राजस्व निरीक्षक मंडल अंतर्गत तथा पटवारी को प्रभार क्षेत्र अंतर्गत आबंटित क्षेत्र का सत्यापन करना होगा।

आदेशानुसार नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने आबंटित क्षेत्र में डिजिटल क्रॉप सर्वे Digital Crop Survey (DCS) का फील्ड व भौतिक सत्यापन का कार्य 15 सितम्बर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वे Digital Crop Survey (DCS) की गुणवत्ता के संबंध में निरीक्षण कर प्रतिवेदन निर्धारित समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।