Home समाचार ताज के दीदार के दौरान ट्रंप को नहीं आनी चाहिए बदबू, गंगा...

ताज के दीदार के दौरान ट्रंप को नहीं आनी चाहिए बदबू, गंगा जल से यमुना को किया जा रहा शुद्ध…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

ट्रंप के भारत दौरे की तैयारियां जोरों पर है। ट्रंप अपने भारत दौरे के दौरान पत्नी मेलानिया के साथ आगरा में ताज महल का दीदार भी करने जाएंगे। ट्रंप के दौरे को देखते हुए प्रशासन ताजमहल के पीछे यमुना से आने वाली बदबू को कम करने की जुगत लगा रही है।

यूपी सरकार की सिंचाई विभाग ने फैसला लिया है कि वह यमुना में बुलंदशहर के गंगा नहर से 500 क्यूसेक पानी छोड़ेगा, ताकि यमुना थोड़ी साफ और बहती हुई दिखाई पड़े। अफसरों का मानना है कि पानी में बहाव बढ़ेगा तो बदबू कम होगी।

ट्रंप का ज्यादातर समय दिल्ली में ही बीतेगा। इसी दौरान वे दिल्ली से आगरा के लिए उड़ान भरेंगे। लिहाजा दोनों शहरों को साफ सुथरा बनाया जा रहा है।

यूपी के सिंचाई विभाग के अफसरों की माने तो बुलंदशहर से छोड़ा गया जो 21 फरवरी तक यमुना नदी तक पहुंच जाएगा। यमुना के पानी में बहाव रहेगा तो बदबू कम आएगी।