Home समाचार काशी महाकाल एक्सप्रेस का आधिकारिक सफर आज से शुरु, महाशिवरात्रि पर पहुंचेगी...

काशी महाकाल एक्सप्रेस का आधिकारिक सफर आज से शुरु, महाशिवरात्रि पर पहुंचेगी महाकाल की नगरी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

काशी महाकाल एक्सप्रेस का आधिकारिक सफर आज से शुरू हो रहा है। ये ट्रेन वाराणसी से इंदौर के बीच चलेगी, जो तीन ज्योतिर्लिंगों श्रीओम्कारेश्वर, श्री महाकालेश्वर और काशी विश्वनाथ को आपस में जोड़ेगी।

IRCTC काशी महाकाल एक्सप्रेस का शुभारंभ महाशिवरात्रि के एक दिन पहले यानी आज से करने जा रहा है। देश की तीसरी कारपोरेट ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.45 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 9.40 बजे इंदौर पहुंचाएगी। महाकाल के पहले यात्रियों को IRCTC की ओर से आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को चंदौली के पड़ाव से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था। वहीं यह ट्रेन उद्घाटन के बाद से काफी चर्चा में रही है।