Home जानिए ये 3 काम महाशिवरात्रि के दिन करें सिर्फ, फ़कीर भी बन जाता...

ये 3 काम महाशिवरात्रि के दिन करें सिर्फ, फ़कीर भी बन जाता है करोड़पति…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग ( जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है ) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है| भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है|
कश्मीर शैव मत में इस त्यौहार को हर-रात्रि और बोलचाल में ‘हेराथ’ या ‘हेरथ’ भी कहा जाता हैं। 1.महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा श्रद्धा सुमन के साथ खिलाएं और महामृत्युंजय मंत्र का शाम के समय 108 बार जप करें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधी समस्या खत्म होती है और रुके हुए धन की प्राप्ति भी होती है।
2.आपका कोई शत्रु परेशान कर रहा है या फिर आप किसी झूठे मुकदमे में फंसे हैं तो महाशिवरात्रि पर यह उपाय आपको विजय दिलाएगा। इस दिन मंदिर में शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें और वहीं रूद्राष्टक का पाठ करें।
3.महाशिवरात्रि पर दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए आप इस दिन अनाथ आश्रम में जाकर दान करें और जरूरतमंदों की मदद करें। ऐसा करने से जीवन में सभी प्रकार की समस्याओं का अंत होगा और भाग्य भी साथ देगा।