Home जानिए बिजली के तार पर बैठने के बावजूद भी पक्षियों को क्यों नहीं...

बिजली के तार पर बैठने के बावजूद भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता है करंट,जानिए…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अक्सर आपने पक्षियों को बिजली के तारों पर बैठे देखा होगा और फिर आपके दिमाग में भी एक ही सवाल आया होगा कि आखिर ये पक्षी बिजली के तार पर ही क्यों बैठते हैं और अगर बैठे भी है तो उन्हें करंट क्यों नहीं लगता है? लेकिन आपको इसका जवाब आज तक नहीं मिला होगा।

क्यों नहीं लगता है करंट:

इसके पीछे का कारण जानने से पहले आपको बिजली के प्रवाह को समझना जरूरी है। बिजली के चालक के अंदर बहुत से इलेक्ट्रोन्स होते हैं जो कि एक जगह से दूसरी जगह पर गति करते हैं। जब भी ये इलेक्ट्रोन्स एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं तो इससे बिजली का प्रवाह होता है। बिजली के तार कॉपर (ताँबे) के बने होते हैं और ये बिजली का सबसे अच्छा चालक होता है।

क्या है इसका कारण:

बिजली के प्रवाह का नियम है कि यदि बिजली के प्रवाह के लिए 2 राहें हैं तो वो हमेशा उस रास्ते से प्रवाहित होगी जहाँ कोई अवरोध नहीं होगा। इसलिए जब भी बिजली का प्रवाह होता है तो वो तांबे से ही होता है। सूत्रों की माने तो पक्षी के शरीर की कोशिकाये एवं ऊतक, ताँबे की तार की तुलना में ज्यादा प्रतिरोध उत्पन्न करते हैं।