Home छत्तीसगढ़ धान खरीदी के अंतिम दिन भी बारदाना के लिए भटकते रहे किसान,...

धान खरीदी के अंतिम दिन भी बारदाना के लिए भटकते रहे किसान, भड़के 200 किसानों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के अंतिम दिन किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में कवर्धा से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि गुरुवार को आक्रोशित किसानों ने कलेक्ट्रेड का घेराव किया है। बताया गया कि बारदाना की कमी को लेकर करीब 200 से अधिक किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन किसानों को समझाइश देने में जुटी हुई है।

वहीं, दूसरी ओर कोरिया धान खरीदी के दौरान बरतने वाले तीन पटवारियों को एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते निलंबित कर दिया गया है। इधर इस कार्रवाई से अन्य अफसरों में हड़कंप मच गया।

बता दें कि सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज धान खरीदी का आखिरी दिन है, लेकिन किसानों को आज भी अपना धान बेचने के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बुधवार को हुई खाद्य विभाग की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया था कि दूसरे जिलों से मंगवाकर किसानों को बारदाना दिया जाए, लेकिन किसानों को आज भी बारदाना के लिए भटकना पड़ा।