Home समाचार ट्रंप-मेलानिया दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा करेंगे, लेकिन केजरीवाल नहीं रहेंगे...

ट्रंप-मेलानिया दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा करेंगे, लेकिन केजरीवाल नहीं रहेंगे मौजूद…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने भारत दौरे के दौरान 25 फरवरी को दिल्ली के सरकारी स्कूल में एक ‘हैप्पीनेस क्लास’ में शामिल होंगे। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी मौजूद रहेंगे।

लेकिन एक सबसे बड़ी बात ये रहेगी कि इस दौरान दिल्ली के सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दोनों नदारद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान वह अन्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

यह भी जानकारी सामने आ रही है कि केंद्र सरकार द्वारा तैयार की गई सूची में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। सुरक्षा कारणों से स्कूल का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।