Home समाचार ट्रंप ने लव यू इंडिया बोलकर खत्म किया भाषण, PM मोदी बोले-...

ट्रंप ने लव यू इंडिया बोलकर खत्म किया भाषण, PM मोदी बोले- भारत और अमेरिका के रिश्ते नई…

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

ऐतिहासिक भारत दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। ट्रंप ने सबसे पहले भारत को सलाम कर अपना संबोधन शुरू किया। इस दौरान ट्रंप ने भारत की संस्कृति सहित रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। ट्रंप ने भारत के साथ मिलकर एक शक्तिशाली नेतृत्व के रूप में आगे बढ़ने की बात कही है। वहीं राष्ट्रपति ने गॉड ब्लेस इंडिया, गॉड ब्लेस अमेरिका और वी लव यू इंडिया बोलकर अपने भाषण को खत्म किया।

इसके बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ करते हुए कहा कि आज हम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में इस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। आगे कहा कि दो देशों के संबंधों का सबसे बड़ा आधार विश्वास होता है, भारत और अमेरिका के रिश्ते नई ऊंचाईयों पर पहुंचे हैं।

जब मैं ट्रंप से पहली बार मिला था, तब उन्होंने मुझे कहा था कि भारत का सच्चा दोस्त अब व्हाइट हाउस में हैं. जब व्हाइट हाउस में दीवाली मनाई जाती है, तो वहां रहने वाले 40 लाख भारतीय मूल के लोग अमेरिका के विकास में हाथ बढ़ाती है। अमेरिका भारत का दोस्त है, सैन्य क्षेत्र हो या फिर बिजनेस, भारत का सबसे सच्चा दोस्त अमेरिका बना है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पूरे परिवार के साथ 11:40 बजे अहमदाबार एयरपोर्ट पर पहुंचे। ट्रंप के साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद जैरेड कुशनर समेत प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी भारत आए हैं।

पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने महात्मा गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप ने साबरमती आश्रम में चरखा भी चलाया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उन्हें इस बारे में समझाया और सूत भी काटा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां विजिटर बुक पर अपना संदेश लिखा। इसके बाद मोटरा स्टेडियम में लाखों लोगों को संबोधित किया।