Home समाचार सोनिया गांधी बोलीं – कई भाजपा नेताओं ने दिए भड़काऊ भाषण, गृह...

सोनिया गांधी बोलीं – कई भाजपा नेताओं ने दिए भड़काऊ भाषण, गृह मंत्री अमित शाह दें इस्तीफा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज ​दिल्ली हिंसा को लेकर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की वर्तमान स्थिति के लिए केंद्रीय गृह मंत्री को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की। मीडिया से चर्चा करने से पहले कांग्रेस ने बैठक की। जिसमें मरने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।

सोनिया गांधी ने कहा कि हिंसा के पीछे एक बड़ी साजिश है। देश ने दिल्ली चुनाव के दौरान भी यह देखा था। कई भाजपा नेताओं ने भयावह और नफरत का माहौल बनाते हुए भड़काऊ टिप्पणियां की। जिसके चलते आज दिल्ली आग में जल रही है।

वहीं दिल्ली की इस वर्तमान स्थिति पर उन्होंने सीएम केजरीवाल और केंद्रीय गृह मंत्री को जिम्मेदार बताया। कहा कि ये सब एक प्लान के तहत हुआ है। अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

सोनिया ने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस पिछले 72 घंटों में पंगु बनी हुई है। अब तक करीब 18 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है, और सैकड़ों लोग अस्पताल में हैं। इनमें से कई लोगों को गोली लगी है। वहीं नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की सड़कों पर हिंसा जारी है।


कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूछा है कि रविवार को गृह मंत्री कहां थे और क्या कर रहे थे? हिंसा वाली जगहों पर कितनी पुलिस फोर्स लगी? बिगड़ते हालात के बाद भी सेना की तैनाती क्यों नहीं की गई? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल क्या कर रहे थे?


दिल्ली हिंसा पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ​​मैं दिल्ली के लोगों से अपील करती हूं कि वे हिंसा न करें, सावधानी बरतें और शांति बनाए रखें। हमने उत्तर प्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि हिंसा फैलने पर वे शांति बनाए रखें।