Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया सोनिया गांधी पर पलटवार, कहा ‘दिल्ली...

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया सोनिया गांधी पर पलटवार, कहा ‘दिल्ली मे आग लगाने के लिए पेट्रोल किसने बांटा?’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर बड़ा हमला किया है, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए पूछा है कि सोनिया गांधी पहले ये बताएं कि दिल्ली में आग लगाने और इस फैलाने के लिए जो पेट्रोल बांटा गया वो किसने बांटा?

वीडी शर्मा ने आगे पूछा कि दिल्ली में आग लगाने का काम किसने किया ये भी बताएं? दिल्ली के अंदर भ्रम और झूठ के लिए जो चीजें चलाने का प्रयास किया उसके लिए जिम्मेदार कौन है? उन्होने कहा कि इसलिए सोनिया गांधी को कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है।

बता दें कि कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज ​दिल्ली हिंसा को लेकर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की वर्तमान स्थिति के लिए केंद्रीय गृह मंत्री को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की।

सोनिया गांधी ने कहा कि हिंसा के पीछे एक बड़ी साजिश है। देश ने दिल्ली चुनाव के दौरान भी यह देखा था। कई भाजपा नेताओं ने भयावह और नफरत का माहौल बनाते हुए भड़काऊ टिप्पणियां की। जिसके चलते आज दिल्ली आग में जल रही है।