Home छत्तीसगढ़ धान खरीदी पर सदन में संग्राम, हंगामा करते रमन के साथ गर्भगृह...

धान खरीदी पर सदन में संग्राम, हंगामा करते रमन के साथ गर्भगृह तक पहुंचे 11 भाजपा सदस्य निलंबित…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

विधानसभा के पांचवे दिन धान खरीदी के मुद्दे पर उग्र विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। विपक्ष के सदस्य हंगामा करते गर्भगृह में पहुंच गए। पूर्व सीएम रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के 11 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।

कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्यों ने लगातार सवाल कर मंत्री को घेरना किया शुरू किया। इस पर कांग्रेस के मोहन मरकाम ने हस्तक्षेप किया।
पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को टोकते हुए शांत कराया गया। मंत्री अमरजीत भगत ने सदन में दी जानकारी कि प्रदेश में 19 लाख 55 हजार 465 किसानों का पंजीयन हुआ था, जिसनें से 33 हजार 146 किसानों ने प्रदेश में शत प्रतिशत धान बेचा।

भाजपा ने सदन में कहा 19 लाख से ज्यादा किसानों का धान शत प्रतिशत नहीं खरीदा गया है। किसानों का धान कब खरीदा जाएगा इस सवाल पर
इसकी घोषणा करने की मांग की गई।

इस पर अध्यक्ष ने कहा कि एक सवाल पर इतनी देर चर्चा नहीं जा सकती है लेकिन विपक्षी सदस्य अड़े रहे। शोरशराबा करने लगे। भाजपा सदस्य नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में आ गए। इसके बाद अध्यक्ष ने भाजपा सदस्यों को निलंबित कर दिया। साथ ही कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।