Home समाचार सोनिया गांधी से बीजेपी के सवाल, जब शाहीन बाग में बच्चों को...

सोनिया गांधी से बीजेपी के सवाल, जब शाहीन बाग में बच्चों को प्रधानमंत्री के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाया जा रहा था, आप खामोश क्यों थी?

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सोनिया गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा दिल्ली हिंसा को लेकर दिए गए बयानों के बाद बीजेपी ने भी शुक्रवार को कांग्रेस को आड़े हांथो लिया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘दिल्ली में शांति चाहिए और कांग्रेस राजधर्म के नाम पर देश में उत्तेजना फैलाने की कोशिश कर रही है।’ कानून मंत्री ने कहा कि मैंने राहुल गांधी पर बोलना कम कर दिया है आप समझते ही हैं, क्योंकि उनको जवाब देने में कई बार मर्यादा की सीमा लांघने की मजबूरी आ जाती है, जिस तरह का उनका आजकल का स्तर हो गया है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘यह समय शांति के लिए हाथ बढ़ाने का समय है। यह समय उत्तेजना फैलाने का नहीं है लेकिन कांग्रेस पार्टी का स्वर जो दिसंबर में आर-पार का था वही स्वर आज भी है, इसका कारण यह है कि कांग्रेस अपनी हार नहीं भूल पा रही है।’ उन्होंने कहा, सोनिया जी मुझे आपसे एक बात पूछनी है कि जब शाहीन बाग में बच्चों को प्रधानमंत्री के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाया जा रहा था, तब भी आप खामोश थीं, क्या आपकी पार्टी ने यह भी कहने की जरूरत नहीं समझी कि हम इसका समर्थन नहीं करते हैं?’

बता दें गुरुवार को सोनिया गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की थी, सोनिया ने सीडब्लयूसी के बयान को पढ़कर सुनाया जिसमें कहा गया, “स्थिति की समीक्षा करने के बाद, सीडब्ल्यूसी का ढृढ़ मत है कि दिल्ली में जो कुछ हुआ है, वह कर्तव्य की एक बड़ी विफलता है, जिसके लिए पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार, विशेष रूप से गृह मंत्री को वहन करनी चाहिए और गृह मंत्री को इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए।”