Home समाचार राजद्रोह का मामला : अनुराग कश्यप ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल से...

राजद्रोह का मामला : अनुराग कश्यप ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल से कहा- ‘कितने में बिके?…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित अन्य 9 लोगों के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज होने के बाद बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। कन्हैया कुमार का समर्थन करते हुए अनुराग कश्यप ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।

सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अनुराग कश्यप ने इस बार कन्हैया कुमार के ट्वीट को रिट्वीट कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। अनुराग ने अपने ट्वीट में लिखा- महाशाय अरविंद केजरीवाल जी .. आप को क्या कहना है .. स्पिनलेस तोह तारीफ है .. आप तो हो ही नहीं.. AAP तो है ही नहीं… कितने में बिके?


बता दें कि 4 साल पुराने मामले में राजद्रोह का केस दर्ज किया है। उस समय कन्हैया कुमार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष की भूमिका में थे। दिल्ली पुलिस ने कन्हैया कुमार के अलावा उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य समेत 10 लोगों के खिलाफ़ दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह के आरोप में चार्जशीट दायर की है। वहीं पुलिस ने जनवरी 2019 में चार्जशीट दाखिल की थी।


राजद्रोह का केस दर्ज होने के बाद कन्हैया कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार को प्रतिक्रिया दी है। कन्हैया ने लिखा- दिल्ली सरकार को सेडिशन केस की परमिशन देने के लिए धन्यवाद। दिल्ली पुलिस और सरकारी वक़ीलों से आग्रह है कि इस केस को अब गंभीरता से लिया जाए, फॉस्ट ट्रैक कोर्ट में स्पीडी ट्रायल हो और TV वाली ‘आपकी अदालत’ की जगह क़ानून की अदालत में न्याय सुनिश्चित किया जाए। सत्यमेव जयते।