Home छत्तीसगढ़ ‘इतनी बड़ी कार्रवाई की जानकारी सरकार तक को नहीं दी गई, दहशत...

‘इतनी बड़ी कार्रवाई की जानकारी सरकार तक को नहीं दी गई, दहशत और भय का वातावरण बनाया गया’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

प्रदेश में केंद्रीय आयकर विभाग की कार्रवाई को सीएम भूपेश बघेल ने गलत बताया है।

उनके मुताबिक जगदलपुर से लेकर रायगढ़ तक सभी शहरों में दहशत और भय का वातावरण बनाया जा रहा है। प्रदेश की शांति को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। प्रदेशभर में आर्म्स फोर्स को लेकर आयकर अफसर घूम रहे हैं। 

बघेल ने इस बात की भी खेद जताई है कि प्रदेश में इतनी बड़ी कार्रवाई की जानकारी सरकार को नहीं दी गई। राज्यपाल के पास इसकी बात रखी गई है।

आज इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसका विरोध कर रही है। हालांकि कैबिनेट की बैठक रद्द कर दिल्ली जाने के सवाल पर सीएम ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।