Home समाचार CAA : दिल्ली के बाद जल उठा ये राज्य, एक की मौत,...

CAA : दिल्ली के बाद जल उठा ये राज्य, एक की मौत, कर्फ्यू लगा, इंटरनेट बंद…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मेघालय सरकार ने इचमाती गांव में झड़प के बाद राज्य की राजधानी शिलांग में कर्फ्यू लगा दिया है और छह जिलों में इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया है। सोहरा सब डिविजन के इचामती में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद खासी छात्र संघ (केएसयू) के कार्यकर्ता लुरशाई हाइनेविटा की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

इसके बाद राज्य सरकार ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने और शांति बनाये रखने के लिए राज्य के छह जिलों पूर्वी खासी हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स, साउथ वेस्ट खासी हिल, ईस्ट जैंतिया हिल्स, वेस्ट जयंतिया हिल्स और री-भोई में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि झड़प उस समय हुयी जब गैर स्थानीय लोगों के एक समूह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ एक सार्वजनिक बैठक की और केएसयू नेताओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वे इचामती गांव में इनर लाइन परमिट (आईएलपी) को लागू करने की मांग कर रहे थे।

केएसयू और फेडरेशन ऑफ खासी-जयंतिया और गारो पीपल के नेताओं ने इचामती गांव में सीएए के विरोध में सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया था। पूर्वी खासी हिल्स जिले के उपायुक्त प्रभारी मत्स्यविदोर वार नोंगबरी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद शिलांग एग्लोमरेशन और आसपास के क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना देखते हुये कर्फ्यू लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति भंग होने और जानमाल की हानि को रोकने के लिये यह कदम उठाया गया है। नोंगबरी ने कहा कि कर्फ्यू शनिवार तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने स्थिति का जायजा लेने के लिए शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक में राज्य के गृहमंत्री रिम्बुई ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिये मजिस्ट्रियल जांच शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि हमले के बाद की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने शिलांग, सोहरा और इचमाती में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। संगमा ने कहा कि हम स्थिति पर नजर बनाये हुये है और यदि जरुरी हुआ तो कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाया और मोबाइल फोन इंटरनेट अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा। इस बीच राज्यपाल तथागत रॉय ने मेघालय में सभी नागरिकों, आदिवासी या गैर-आदिवासी को शांत रखने की अपील की है। रॉय ने ट्वीट कर कहा, अफवाहें न फैलाएं और न ही अफवाहें सुनें। रॉय ने कहा कि उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री से बात की है और संगमा ने आश्वासन दिया है कि वह सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं।