Home जानिए सड़क किनारे से खरीदी सस्ती अंगूठी, 30 साल बाद ऐसी बात पता...

सड़क किनारे से खरीदी सस्ती अंगूठी, 30 साल बाद ऐसी बात पता चली कि बेहोश हो गई !

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सभी लड़कियां शॉपिंग की दीवानी होती है, उनकी दीवानगी इसके प्रति इतनी है कि उनका मूड कितना भी खराब क्यों न हो लेकिन अगर आपने उनसे शॉपिंग का नाम ले लिया तो उनका मूड एकदम से बिल्कुल ही ठीक हो जाता है। आपको बता दे कि अक्सर कई लड़कियां ऐसी होती है, जो जहां भी जाती है। वहाँ पर शॉपिंग जरूर करती हैं। वह कोई न कोई सामान ठेले से, सड़क के किनारे बेच रहे दुकानदारो से या दुकानो से खरीद लिया करती है।

वैसे अगर देखा जाए तो लड़कियों को और उनके मूड को समझ पाना काफी जटिल काम है। लेकिन यदि आप इन्हें शॉपिंग पर अक्सर ले जाते है, तो आपको इन्हें समझने में थोडी सरलता होगी। आपने ये तो अक्सर ही देखा होगा कि सड़क पर कुछ फुटकर विक्रेता अपने सामान को बेचते रहते है। ऐसे में एक महिला ने सड़क किनारे से एक ऐसी खूबसूरत अंगूठी खरीदी जिसकी खासियत उसे पता ही नही थी और जब उन्हें पूरे तीस साल बाद उस अगूंठी की खासियत पता हुई तो उनका और उनके साथ वाले सभी लोगो के होश उड़ गए। तो चलिए आपको बताते है, अंगूठी से जुड़ी हुई इस तथ्य के बारे में, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

आपको हम यह बता दें कि यह मामला इंग्लैंड के एक शहर में एक महिला के साथ घटित हुआ है। यह भी महिला शॉपिंग की काफी दीवानी है, इन्हें सड़क के किनारे बिक रहे सामानों की खरीदारी करना काफी अच्छा लगता है। एक दिन उन्होंने सड़क किनारे से एक अंगूठी खरीदी जिसकी कीमत मात्र उन्होंने 13 डॉलर चुकाई लेकिन कुछ समय बाद ही उस महिला को पता चला कि इस अंगूठी में लगाई गई नग कोई आम नग नहीं बल्कि लाखों का हीरा है।

जिसके बाद उन्होंने इस अंगूठी को अपने पास ही रखा और उन्होने करीब 30 साल उस अंगूठी का इस्तेमाल किया और जब उन्होंने उस अंगूठी को बेचने की सोची और जब महिला उस अंगूठी को बेचने के लिए एक ज्वैलर्स के पास गई। तो उस ज्वैलर्स ने अंगूठी को गौर से देखा तो उसके भी होश उड़ गए। आपको बता दे कि ज्वैलर्स ने बताया कि इस अंगूठी पर लगा हीरा काफी कीमती है। यह हीरा आसानी से नहीं मिलता है। इस हीरे की अंतराष्ट्रीय स्तर पर काफी माँग है। आपको बता दे कि यह हीरा 19 वीं शताब्दी का डेड स्टोन है, जिसकी कीमत आज के समय मे करोड़ो में है। ऐसा सुनते ही उस महिला और उसके समेत सभी लोगों के होश उड़ गए। महिला ने तुरंत उस अंगूठी को बेच दी और करोड़ो रूपये की मालिक बन गई।