Home समाचार दिल्ली हिंसा के दौरान फायरिंग करने वाला शाहरुख को, पुलिस ने उत्तर...

दिल्ली हिंसा के दौरान फायरिंग करने वाला शाहरुख को, पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दबोचा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाले शाहरुख को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस शाहरुख को पनाह देने वालों की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को जाफराबाद इलाके में एक शख्स फायरिंग करते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ था। इस शख्स की पहचान उस्मानपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले शाहरुख के रूप में हुई थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद शाहरुख का पूरा परिवार अपना घर छोड़कर फरार हो गए थे। वहीं, पुलिस लगातार शाहरुख और उसके ​परिवार वालों की तलाश कर रही थी।

बताया गया कि 24 फरवरी को शाहरुख ने जाफराबाद इलाके में भड़की हिंसा के दौरान शाहरुख ने 8 राउंड फायरिंग की थी। इस दौरान शहरुख ने एक पुलिस कर्मी पर पिस्टल भी तान दिया था। इसके बाद शहरुख भीड़ की आड़ लेकर फरार हो गया था। इसी बीच क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि शाहरुख शामली में छिपा है। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस ने मिलकर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है।

शाहरुख ने दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया पर पिस्टल तानी थी। दीपक दहिया ने बतायसा कि शाहरुख फायरिंग करते हुए आ रहा था। दूसरे लोगों पर फायरिंग न कर ​दे इसलिए दीपक उनके सामने आ गए। इसके बाद शाहरुख भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।