Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें MP में बड़ा सियासी संग्राम, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- कांग्रेस के कई...

MP में बड़ा सियासी संग्राम, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- कांग्रेस के कई युवा विधायक भाजपा के संपर्क में…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

इंदौर। मध्य्र प्रदेश में बड़ा सियासी संग्राम शुरु हो गया है। आज कांग्रेस के आधा दर्जन से ज्यादा विधायकों के लापता होने की खबर के बाद बवाल मच गया। कांग्रेस के आला नेताओं ने बीजेपी पर कांग्रेस विधायकों को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है।

इस मामले में लगातार दोनों दलों के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कांग्रेस में अंतर्कलह की वजह से प्रदेश की राजनीतिक में उठापटक चल रही है। भाजपा का इससे लेना देना नहीं है। कैलाश ने आगे कहा कि कांग्रेस के कई युवा विधायक भाजपा के संपर्क में है।

बता दें कि कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। दिग्विजय ने शिवराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा पर कांग्रेस विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया था। जिसके बाद आज प्रदेश में बड़ा सियासी उलटफेर की आशंका बनी हुई है।