Home मनोरंजन कछुए को चिम्पैंजी ने खिलाया सेब, दोनों ने मिलकर की खूब मस्ती,...

कछुए को चिम्पैंजी ने खिलाया सेब, दोनों ने मिलकर की खूब मस्ती, वायरल हुआ वीडियो आप भी देखिये…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

इंसान कई चीजें जानवरों से सीख सकता है। जानवरों में भी ऐसे कई चीजें होती हैं जो हमें भी अपने व्यवहार में अपनाना चाहिए। जंगल में भी कई जानवर भाईचारे के साथ मस्ती करते हुए रहते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण हाल में देखने को मिला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक चिम्पैंजी ( chimpanzee) एक कछुए को सेब खिला रहा है। दोनों अलग-अलग प्रजाति हैं जिनका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। चिम्पैंजी और कुछए के बीच के प्यार को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

19 सेकेंड के इस वीडियो में दो चिम्पैंजी एक कछुए के साथ बैठे हैं। पहले चिम्पैंजी खुद सेब खाता है फिर वह कछुए को खिलाता है। @ramblingsloa ने इस वीडियो को पोस्ट किया है, जिसे हजारों पर देखा जा चुका है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा हुआ है, ‘दें अगर आपके पास थोड़ा सा भी हो’।

चिम्पैंजी को वनमानुष भी कहा जाता है। इनकी कई सारे हरकतें मनुष्यों से मिलती हैं। वनमानुष बंदर की ही एक प्रजाति है और मनुष्यों से सबसे ज्यादा इसी की आकृति मिलती है। वनमानुष अति लुप्तप्राय श्रेणी में आते हैं। पेड़ों की कटाई की वजह से ज्यादातर जगह पर वनमानुष विलुप्त होने के कगार पर हैं। कछुए जमीन और पानी दोनों में रह सकते हैं। वो शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के होते हैं। जमीन पर रहने वाले कछुओं की प्रजाति शाकाहारी होती है। कछुओं की उम्र सबसे लंबी मानी जाती है।

हिंदू धर्म के मान्यताओं के आधार पर घर में कछुआ या उसकी आकृति रखना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण करके मंद्राचल पर्वत को अपने पीठ पर थामा था।