Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार, बीजेपी ने मिशन तख्तापलट को बताया...

कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार, बीजेपी ने मिशन तख्तापलट को बताया दिग्विजय सिंह की सोची समझी रणनीति…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 मध्यप्रदेश में पॉलिटिक्स का हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है। दिल्ली से कमलनाथ सरकार के मंत्रियों के साथ भोपाल लौटे बसपा विधायक संजीव कुशवाहा ने बीजेपी को क्लीन चिट देते हुए दावा किया है कि उन्हें किसी ने बंधक नहीं बनाया था, वो अपनी मर्जी से दिल्ली अपने काम से गए थे।  संजीव कुशवाहा ने ये भी दावा किया कि उनकी निष्ठा मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस की सरकार से है।

वहीं बीजेपी को क्लीन चिट मिलते ही भाजपा नेताओं ने पलटवार शुरु कर दिया है। इस संबंध में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने अपनी राज्यसभा सीट के लिए पूरी कांग्रेस को दांव पर लगा दिया है। इस खेल को दिग्विजय सिंह ने रचा है, इसमे फर्स्ट भी वहीं है और अंत भी वहीं हैं। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपने विधायक अच्छे से गिन लें, कमलनाथ और दिग्विजय के अलावा लगता है मध्यप्रदेश में कांग्रेस का कोई नेता है ही नहीं बचा है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार की हालत है । बता दें कि मध्यप्रदेश में पार्टी के ही 5 नेताओं के दिग्विजय सिंह के नाम लेने पर रामेश्वर शर्मा ने निशाना साधा है।