Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें बिहार चुनाव में अब BJP को मिलेगा ‘सप्तऋषि’ का साथ, युद्ध स्तर...

बिहार चुनाव में अब BJP को मिलेगा ‘सप्तऋषि’ का साथ, युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा NDA

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

बीजेपी चुनावों में लगातार नए-नए प्रयोग करती रहती है. बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी अब सप्तऋषि को लाएगी. जी हां बिहार में चुनाव जीतने के लिए अब बीजेपी सप्तऋषि को उतारने जा रही है.

दरअसल इसके तहत हर बूथ पर 7 मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी. जिसे सप्तऋषि कहा जाएगा. सप्तऋषि को वोटरों को बीजेपी के पक्ष में मोटिवेट करने और उनको बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी.

बीजेपी विधानसभा का चुनाव इन सप्तऋषियों के सहारे लड़ेगी. बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सप्तऋषि में समाज के प्रमुख लोग शामिल होंगे. इसके अलावा संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई.

जेडीयू विधायक ललन पासवान ने कहा है कि बीजेपी जनाधार बढ़ाने के लिए सप्तऋषि कार्यक्रम लायी है. एनडीए गठबंधन मजबूत है, बीजेपी संगठन मजबूत कर रही है इसका फायदा एनडीए को होगा.

बीजेपी विधायक मिथलेश तिवारी ने भी कहा है कि बीजेपी की सप्तऋषि कार्यक्रम एक शानदार कार्यक्रम है जिसके जरिये समाज के हर तबके के लोगो को हम अपने साथ जोड़ रहे हैं. इस कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव का भी ख्याल रखा गया है.