Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चेतावनी – होली में बवाल हुआ...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चेतावनी – होली में बवाल हुआ तो ये लोग होंगे जिम्मेदार…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रंगों के त्यौहार होली में हुड़दंग की वजह से कई बार रंग में भंग पड़ जाता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्यौहार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर प्रदेश के सभी जनपदों की पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के साथ साथ अलर्ट रहने व आवश्यक सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि 9 और 10 मार्च को होली के त्यौहार को हर हाल में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं।

उन्होंने यह निर्देश लोकभवन स्थित अपने कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी डीएम और एसपी को दिया। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के महत्वपूर्ण व्यक्तियों से निरंतर संवाद बनाए रखें। होलिका दहन स्थलों की समुचित सुरक्षा व्यवस्था की जाए। इस कार्य में होमगार्ड, चौकीदार, सिविल डिफैंस, पीआरडी, एफपीओ और क्षेत्रिय वरिष्ठ नागरिकों का सहयोग लिया जाए। अगर बवाल हाेता है ताे इसके जिम्मेदार डीएम आैर एसपी हाेंगे।

शरारती तत्वों के विरुद्ध बिना देरी के हो कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि शरारती तत्वों के विरुद्ध बगैर भेदभाव के कठोर कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे तत्व निर्धारित समय से पूर्व होलिका दहन न कर पाएं। उन्होंने आराजक तत्वों को चिन्हित कर प्रभावी विरोधात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने टॉप 10 अपराधियों को सूची पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

अफवाहों को सोशल मीडिया पर तुरंत किया जाए खंडन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया की सभी प्लेटफार्मों की मानीटरिंग करते हुए आपत्तिजनक चित्र व वीडियो पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाए। किसी भी हाल में अफवाहें न फैसले दिया जाए। साथ ही अफवाहों का तत्काल खंडन सुनिश्चित किया जाए।