Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के WELCOME पोस्टर पर पोती कालिख, बीजेपी में...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के WELCOME पोस्टर पर पोती कालिख, बीजेपी में शामिल होने पर जताई नाराजगी…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

18 सालों तक कांग्रेस की राजनीति करने के बाद आखिरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी का दामन थाम ही लिया। बीजेपी दफ्तर में जैसे ही सिंधिया ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया प्रदेश के कई सियासी समीकरण बदल गए। न सिर्फ ग्वालियर-चंबल बल्कि मालवा के उन इलाकों में जहां सिंधिया समर्थक काफी संख्या में है, कांग्रेस और बीजेपी की जमीनी राजनीति में नए रिश्तों की कहानी शुरु हो गई।

कमलनाथ सरकार के संकट में आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी नजर आ रही है। राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टर पर कालिख पोत कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

बता दें कि सिंधिया के BJP में शामिल होने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टर लगाए गए हैं। सिंधिया के तस्वीर के साथ BJP के बड़े नेताओं की तस्वीरें भी लगाई गईं हैं। सिंधिया के BJP में शामिल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ने अपनी नाराजगी जताई।