Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें कांग्रेस में वापसी की खुले हैं रास्ते, समय है आ जाएं, कैबिनेट...

कांग्रेस में वापसी की खुले हैं रास्ते, समय है आ जाएं, कैबिनेट मंत्री ने की अपील…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

18 सालों तक कांग्रेस की राजनीति करने के बाद आखिरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी का दामन थाम ही लिया। बीजेपी दफ्तर में जैसे ही सिंधिया ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया प्रदेश के कई सियासी समीकरण बदल गए। न सिर्फ ग्वालियर-चंबल बल्कि मालवा के उन इलाकों में जहां सिंधिया समर्थक काफी संख्या में है, कांग्रेस और बीजेपी की जमीनी राजनीति में नए रिश्तों की कहानी शुरु हो गई।

सिंधिया के बीजेपी में जाने के पीछे दिग्विजय सिंह और सीएम कमलनाथ की कैमेस्ट्री को जिम्मेदार माना जा रहा है। इन दो वरिष्ठ नेताओं की जुगलबंदी की वजह से ज्योतिरादिकत्य सिंधिया के लिए गुंजाइश बेहद कम हो गई थी ।

वहीं मध्यप्रदेश सरकार के संकट में आने पर सिंधिया समर्थक विधायकों से पीसी शर्मा ने अपील की है। पीसी शर्मा ने कहा कि अभी समय है, अब भी आ जाएं लौट आएं कांग्रेस में । मंत्री शर्मा ने कहा कि बागी विधायक लौट आएं उनको महत्व दिया जाएगा किसी की बातों में ना आएं। कमलनाथ सरकार पूरे पांच साल चलेगी। बीजेपी कुछ भी कर लें।

सिंधिया के पोस्टरों मे कालिख पोतने पर मंत्री शर्मा का बयान सामने आया है। शर्मा ने कहा कि इसमें कांग्रेस का कोई रोल नहीं है । बीजेपी समर्थक चाहे जिस जल से धोएं कांग्रेस का उससे कोई लेना देना नहीं है। सरकार गिराने में दिग्विजय सिंह का कोई रोल नहीं है। उनसे जितना बन सका उन्होंने अपनी ओर से किया और अभी भी लगे हैं।