Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें दिग्विजय सिंह ने कहा – प्लान A फेल हुआ तो प्लान B...

दिग्विजय सिंह ने कहा – प्लान A फेल हुआ तो प्लान B बनाकर सिंधिया को बीजेपी ने दिया बड़ा ऑफर और…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज पत्रकार वार्ता में एक के बाद बीजेपी पर पषयंत्र करने का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने प्लान A के फेल होने पर प्लान B बनाकर सिंधिया से चर्चा की और बीजेपी में शामिल होकर बड़ा ऑफर दिया।

सिंधिया पर दिग्विजय सिंह ने खुलासा किया कि पूरे घटनाक्रम की शुरुआत ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव हारने से शुरू हुई। सिंधिया चुनाव हारने से बेहद दुखी थे। इस बीच उनके सब काम हो रहे थे। ट्रांसफर पोस्टिंग हो रहे थे। वहीं उन्होंने अमित शाह से संपर्क करना शुरु कर दिया। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि बीजेपी पूरे प्लान के तहत सिंधिया को बीजेपी लाने पर काम कर रही थी। जब प्लान A फेल हुआ तो अमित शाह ने नरेंद सिंह तोमर,नरोत्तम मिश्रा,शिवराज की क्लास ली।

प्लान B- 4 तारीख से शुरू हुआ

इसके बाद प्लान-B 4 तारीख से शुरू हुआ। जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के यहां शादी थी। शादी में शादी में ज्योतिरादित्य से सिंधिये से चर्चा हुई। जहां उन्हें बीजेपी ने बड़ा आफॅर दिया। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि हम सिंधिया को सांसद बना सकते थे, लेकिन केंद्र में मंत्री, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही बना सकते हैं। वहीं सीएम कमलनाथ की सिंधिया से डिप्टी सीएम बनने की बात हुई तो उन्होंने कहा कि तुलसी सिलावट डिप्टी सीएम बनेंगे। इस बीच मीडिया के सवाल पर कहा कि दिग्विजय सिंह बिना प्रमाण के नहीं बोलता।

भाजपा सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई

दिग्विजय सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है। Itc ग्रांड मानेसर होटल में विधायकों को बंधक बनाया गया है। बीजेपी अरविंद भदौरिया के साथ 100,150 गुंडे लेकर आये थे। हमें होटल में भी जाने नहीं दिया। सब चार्टेड प्लेन से बीजेपी ने इंगेज की। इसका पेमेंट बीजेपी ऑफिस से हुआ। इस खेल में अरविंद भदौरिया, उमा शंकर गुप्ता,सुदर्शन गुप्ता साथ रहे।