Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें भाजपा प्रवेश के बाद सिंधिया का आवभगत, शिवराज के यहां डिनर के...

भाजपा प्रवेश के बाद सिंधिया का आवभगत, शिवराज के यहां डिनर के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के घर लंच का न्योता…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल सिंधिया से मिलने की होड़ मची है। गुरुवार को शिवराज सिंह के घर डिनर के बाद सिंधिया आज दोपहर का लंच नरोत्तम मिश्रा के घर करेंगे।

नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें दोपहर का खाना उनके घर में खाने के लिए न्योता दिया है। सिंधिया के लंच को लेकर नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर खासा इंतजाम किया गया है। खाने में शाकाहारी व्यंजनों के साथ बंगले को सुसज्जित किया गया है ।

बता दें भोपाल प्रवास के दौरान सिंधिया देर रात पूर्व सीएम शिवराज के घर पर डिनर पार्टी में पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, यशोधरा राजे सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा के साथ डिनर किया।

इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं,जो बीजेपी परिवार ने खोले मेरे लिए दरवाजे खोले। 18 साल कांग्रेस में पसीना बहाया, लेकिन आज मैं बीजेपी के लिए समर्पित हूं। मेरा लक्ष्य जनसेवा है, राजनीति नहीं।