Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें बागी कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, अनहोनी की...

बागी कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, अनहोनी की आशंका समेत बीजेपी पर बंधक…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी सिंधिया समर्थक विधायकों को बेंगलुरू में बंधक बनाने का आरोप बीजेपी पर मढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ अब हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में बागी कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल को लेकर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई है। एडवोकेट उमेश कुमार बोहरे ने याचिका दायर कर बीजेपी पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है।

याचिका में कहा गया है कि कांग्रेस के विधायक मुन्नालाल गोयल को बीजेपी ने बंधक बना लिया है, उनके साथ कभी भी अनहोनी की घटना हो सकती है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि मुन्नालाल गोयल के परिजनों से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके बेटे मयंक गोयल ने भी इस बारे में अपना बयान जारी किया था।

अब इस मामले में 19 मार्च को मामले की अगली सुनवाई होगी, याचिका में मध्य प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, एसपी ग्वालियर सहित बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और सीबीआई को प्रतिवादी बनाया गया है।

बता दें कि कांग्रेस के 22 बागी विधायक बेंगलुरू के होटल में ठहरे हुए हैं, इन कांग्रेस विधायकों को ​सिंधिया समर्थक कहा जा रहा है, ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस के इस्तीफा देने और भाजपा जॉइन कर लेने के बाद इस प्रकार की स्थितियां बनी है, वहीं बैंगलुरू में ठहरे विधायकों ने अपना विधायकी से इस्तीफा भी विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है, लेकिन अभी तक सिर्फ 6 विधायकों का इस्तीफा ही स्वीकार किया गया है।