Home समाचार सोना-चांदी धड़ाम : गोल्ड 2000 रु तो चांदी 6000 रु लुढ़की…

सोना-चांदी धड़ाम : गोल्ड 2000 रु तो चांदी 6000 रु लुढ़की…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कोरोना के कहर से शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के चलते भारतीय सराफा बाजार में फिर बिकवाली के भारी दबाव में सोना 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा, तो चांदी में 6,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आई। सोने का भाव भारतीय सराफा बाजार में 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया। वहीं, चांदी 36,640 रुपये प्रति किलो तक लुढ़की। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के नेशनल सेकेट्ररी सुरेंद्र मेहता ने बताया कि शेयर बाजार में भारी गिरावट के समय निवेशकों के लिए महंगी धातुएं सोना और चांदी संकटमोचक बन गईं और वे सोना और चांदी बेचकर अपनी नकदी की जरूरतों को पूरा करने लगे।ये रहे सोना और चांदी के रेट

देश के सर्राफा बाजार में 999 शुद्धता के सोने का भाव पिछले सप्ताह के 42,017 रुपये प्रति 10 ग्राम से 2,022 रुपये टूटकर 39,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी का भाव शुक्रवार के 43,085 रुपये प्रति किलो से 6,445 रुपये लुढ़ककर 36,640 रुपये प्रति किलो पर आ गया। हालांकि विदेशी बाजार में महंगी धातु में आई रिवकरी के बाद भारतीय वायदा बाजार में भी देर रात सोने-चांदी में थोड़ी रिकवरी दर्ज की गई।

बाद में थोड़ा रिकवरी भी आई

कल रात रात 10.23 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के अप्रैल अनुबंध में पिछले सत्र से 538 रुपये यानी 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ 39,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था। इससे पहले एमसीएक्स पर सोने का भाव 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूटा। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी के मई अनुबंध में पिछले सत्र से 3,864 रुपये की गिरावट के साथ 36,223 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले चांदी का भाव 33,756 रुपये प्रति किलो तक लुढ़का।

जानिए वित्तीय बाजार के जानकारों की राय

केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि शेयर बाजार में भारी गिरावट के कारण कारोबारी अपने मार्जिन कॉल को पूरा करने के लिए सोने और चांदी में बिकवाली करने लगे जिससे दोनों महंगी धातुओं में भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती से भी सोने और चांदी को सहारा नहीं मिला। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने अप्रैल अनुबंध में पिछले सत्र से 3.95 डॉलर की गिरावट के साथ 1,512.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव 1,451 डॉलर प्रति औंस तक फिसला। चांदी के मई अनुबंध में पिछले सत्र से 9.41 फीसदी की गिरावट के साथ 13.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले चांदी का भाव 11.77 डॉलर प्रति औंस तक उछला।

फेड ने बेंचमार्क ब्याज दर जो एक फीसदी से 1.25 फीसदी था उसे घटाकर शून्य से 0.25 फीसदी कर दिया है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में एक फीसदी की कटौती की है। इससे पहले तीन मार्च को फेड ने ब्याज दर में 0.5 फीसदी की कटौती की थी।