Home समाचार कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत, 64 साल के बुजुर्ग ने...

कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत, 64 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम, 120 से ज्यादा केस आए सामने…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से पीड़ित 64 साल के एक बुजुर्ग शख्स ने दम तोड़ दिया। भारत में कोरोना से यह तीसरी मौत है। वहीं जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 120 से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में 103 लोग कोरोना की चपेट में है। जबकि 22 विदेशी नागरिक है। इसके अलावा 13 मरीज स्वास्थ्य होकर लौट गए हैं।

बताते चले कि मया नगरी मुंबई कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। मुंबई, नवी मुंबई और यवतमाल में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव केस 39 तक पहुंच गया है। मुंबई पुलिस धारा 144 लागू कर चुकी है।


सबसे पहले देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से पीड़ित शख्स की मौत की खबर आई। इसके बाद 10 मार्च को कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई थी। अब आज महाराष्ट्र में 64 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा है।