Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें कांग्रेस पार्टी हमारी मां है… इसके साथ ऐसा नहीं कर सकते…जनिय्र किसने...

कांग्रेस पार्टी हमारी मां है… इसके साथ ऐसा नहीं कर सकते…जनिय्र किसने कहा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भोपाल। बेंगालुरु में कांग्रेस विधायकों के कमलनाथ सरकार के खिलाफ नाराजगी सामने आने के बाद अब मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने 16 विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कांग्रेस पार्टी हमारी मां हैं हम इसके साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बहुत बार विधानसभाओं में भी हमारा काम नहीं होता तो क्या हम भी पार्टी छोड़ दें। इस पार्टी ने हम सब को पहचान दी है, ये सभी को सही नहीं मानती है। हम मजबूत हैं, कांग्रेस है और रहेगी।


बता दें कि आज बेंगालुरु में ठहरे हुए 16 विधायकों ने प्रेस वार्ता में कमलनाथ सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। बिसाहू लाल साहू ने खुलकर सीएम कमलनाथ की आलोचना की। कहा कि सिंधिया के समर्थक होने के कारण हमारी नहीं सुनी जाती है। इससे अब बेदह नाराज है। वहीं भोपाल पहुंचने पर भी विधायकों ने सुरक्षा की मांग की है।

मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ से पहले मंत्री हर्ष यादव और निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा ने कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। दावा किया है कि नाराज कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री कमलनाथ के संपर्क में है और कांग्रेस में ही रहेंगे।